Friday 24 March 2017

शादी, हिस्सा-6, औलाद और उसकी तरबियत


हिस्सा-6

                             *शादी*

            *औलाद और उसकी तरबियत*


* जो औरत हमल की तकलीफ बर्दाश्त करती है उसे सारी रात नमाज़ पढ़ने का और हर दिन रोज़ा रखने का सवाब मिलता है और वो उस मुजाहिद की तरह है जो जिहाद में है और दर्दे ज़ह के हर झटके पर एक ग़ुलाम आज़ाद करने का अज्र मिलता है

📕 ग़ुनियतुत तालिबीन,सफह 113

* हामिला औरत को चाहिए कि हमेशा खुश रहे,रोज़ाना ग़ुस्ल करे,पाक साफ कपड़े पहने,ग़िज़ा हलकी मगर मुक़व्वी खाये,खूबसूरत तस्वीरें देखें,बे वक़्त खाने पीने या सोने जागने से परहेज़ करे,फलों का इस्तेमाल ज़्यादा करे खासकर संगतरा कि संगतरा खाने से बच्चा खूबसूरत होगा,नमाज़ पढ़ना ना छोड़े और क़ुरान की तिलावत करती रहे खुसूसन सूरह मरियम की,अगर चाहते हैं कि आपका बच्चा आपका फरमाबरदार रहे तो सबसे पहले आपको नेक बनना पड़ेगा क्या सुना नहीं कि हुज़ूर ग़ौसे पाक रज़ियल्लाहु तआला अन्हु मां के पेट में ही 18 पारे के हाफिज़ हो गए थे मतलब साफ है आप जो भी करेंगे उसका सीधा असर आपके बच्चे पर पड़ेगा लिहाज़ा झूट चुग़ली बदनज़री गाना बजाना गाली गलौच हराम ग़िज़ा से परहेज़ी और तमाम मुंकिराते शरइया से बचें

📕 सलीकये ज़िन्दगी,सफह 50

* बच्चा कभी मां के मुशाहबे होता है तो कभी बाप के ऐसा इसलिए होता है कि औरत के रहम में 2 खाने होते हैं,दायां लड़के के लिए और बायां लड़की के लिए,तो अगर मर्द का नुत्फा ग़ालिब आया और सीधे खाने में पड़ा तो लड़का होगा और उसकी आदत व चाल-ढाल मर्दाना ही होंगे लेकिन अगर मर्द का नुत्फा ग़ालिब तो आया मगर बाएं खाने में गिरा तो सूरतन तो लड़का होगा मगर उसके अंदर औरतों की खसलत मौजूद होगी मसलन दाढ़ी मुंडाना ज़ेवर पहनना हाथ पैर में मेंहदी लगाना औरतों जैसे बाल रखना जूड़ा बांधना यानि उसको औरतों की वज़अ कतअ बनाने का बड़ा शौक़ होगा युंही अगर औरत का नुत्फा ग़ालिब आया और बाएं खाने में गिरा तो ज़हिरो बातिन में लड़की ही होगी लेकिन अगर औरत का नुत्फा ग़ालिब तो आया मगर रहम के दाहिने खाने में रुका तो जब तो सूरतन लड़की होगी मगर उसके अंदर मरदाना खसलत पाई जायेगी मसलन घोड़ा चलाना बाईक चलाना मर्दाने कपड़े व जूते पहनना मर्दों की तरह छोटे छोटे बाल रखना बोल चाल में भी मरदाना पन रहेगा

📕 फतावा रज़वियह,जिल्द 9,सफह 362

* बच्चा मां और बाप दोनो का होता है मतलब उसकी हड्डियां मर्द के नुत्फे से बनती है और गोश्त वगैरह औरत के नुत्फे से

📕 क्या आप जानते हैं,सफह 607

* हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम इरशाद फरमाते हैं की "बेशक औलाद की खुशबु जन्नत की खुशबु है

📕 मुकाशिफातुल क़ुलूब,सफह 515

* और फरमाते हैं कि "निकाह करो कि मैं तुम्हारी कसरत पर फख्र करूंगा यानि ज़्यादा बच्चे पैदा करो, मगर यहां तो हाल ही अलग है पहले तो हम 2 हमारे 2 का नारा हुआ करता था और आज कल हम 1 हमारा 1 फैशन में है,माज़ अल्लाह

📕 मुसनदे इमाम आज़म,सफह 208

* लड़की पैदा होना बाईसे बरक़त है जैसा कि हदीसे पाक में आता है कि हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम इरशाद फरमाते हैं "जिसके बेटियां हों और वो उनकी अच्छी तरह परवरिश करे तो क़यामत के दिन वो और मैं इतने पास होंगे फिर आपने अपनी उंगलियां मिलाकर दिखाया कि इस तरह

📕 मुस्लिम,जिल्द 2,सफह 330

* जिसकी 1 या 2 या 3 बेटियां या बहने हों और वो उनकी परवरिश करे यहां तक कि उनकी शादियां करा दे तो उस पर जन्नत वाजिब है

📕 मिश्कात,सफह 423

* सुब्हान अल्लाह ये रिवायत पढ़िए हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम इरशाद फरमाते हैं कि "जिस घर में लड़कियां होती हैं तो आसमान से रोज़ाना उस घर पर 12 रहमतें नाज़िल होती है और उस घर की फरिश्ते ज़ियारत करते हैं और उस लड़की के मां बाप के नामये आमाल में रोज़ाना साल भर की इबादत का सवाब लिखा जाता है अल्लाहो अकबर

📕 नुज़हतुल मजालिस,जिल्द 2,सफह 83

* लड़कियों की पैदाईश पर नाखुश होना काफिरों का तरीका है जैसा कि मौला तआला फरमाता है कि "और जब उनमें से किसी को बेटी होने की खुश खबरी दी जाती है तो दिन भर उसका मुंह काला रहता है
और गुस्सा खाता है

📕 पारा 14,सूरह नहल,आयत 58

* जब बच्चे की विलादत हो तो उसे फौरन ग़ुस्ल देकर सीधे कान में अज़ान कही जाए और बाएं कान में तकबीर,बेहतर है कि अज़ान 4 बार कहें और तकबीर 3 बार,और कोई मुत्तक़ी परहेज़गार शख्स  खजूर चबाकर बच्चे के मुंह में डाले कि हदीसे पाक में आता है कि बच्चे को पहली घुट्टी देने वाले का असर बच्चे पर आता है इसीलिए सहाबा इकराम अपने मौलूद बच्चों को लेकर हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम की बारगाह में आते और हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम उनके मुंह में अपना लोआबे पाक डाल देते


📕 फतावा रज़वियह,जिल्द 9,सफह 46

* सातवें दिन बच्चे का अक़ीक़ा किया जाए उसका बाल मूंडकर उसके बराबर चांदी सदक़ा करे या उसकी कीमत और बच्चे का नाम रखे,लड़के के लिए 2 बकरे और लड़की के लिए 1 बकरी या लड़के में बकरी कर दी और लड़की में बकरा तब भी कोई हर्ज नहीं युंही 2 की जगह 1 या 1 की जगह 2 कर दिया तो भी हो जायेगा उसी तरह बड़े जानवर में हिस्सा लिया तो भी अक़ीक़ा हो जायेगा,और अक़ीक़े का गोश्त बच्चे के मां बाप दादा दादी नाना नानी सब खा सकते हैं

📕 बहारे शरीयत,हिस्सा 15,सफह 154

* जो औरतें बच्चों को अपना दूध नहीं पिलाती इस गर्ज़ से कि कहीं उनकी खूबसूरती कम ना हो जाए वो इस रिवायत को पढ़ें कि शबे मेराज में हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम ने कुछ औरतों को देखा कि जिनके पिस्तान ज़्यादा बड़े हैं उन्हें सांप डस रहे हैं तो जिब्रीले अमीन फरमाते हैं कि ये वो औरतें हैं जो बच्चों को अपना दूध नहीं पिलाती थीं

📕 शराहुस्सुदूर,सफह 153

* बच्चे की दूध की हर चुस्की के बदले मां को एक ग़ुलाम आज़ाद करने का सवाब मिलता है और जब वो उसका दूध छुड़ाती है तो ग़ैब से निदा आती है कि ऐ औरत तेरे आज तक के सारे गुनाह माफ हुए अब तू नए सिरे से नेकियां कर

📕 ग़ुनियतुत तालिबीन,सफह 113

* मां का दूध बच्चे के लिए हर चीज़ से ज़्यादा फायदेमंद है तबीबो का यही कहना है कि जो बच्चा मां के दूध पर पला है वो बहुत कम बीमार पड़ेगा और जो मां के दूध से महरूम रहेगा वो कमज़ोर और तरह  तरह की बिमारियों में ज़िन्दगी भर मुब्तेला रहेगा,बच्चे की परवरिश पर मां का हक़ है तो बग़ैर उसकी मर्ज़ी के कोई उसका बच्चा नहीं पाल सकता हां अगर उसको दूध वगैरह नहीं उतरता तो ऐसी सूरत में दाया वगैरह को दिया जाए या डब्बे का दूध इस्तेमाल करायें

📕 तफसीरे नईमी,जिल्द 2,सफह 472

* बच्चे को 2 साल से ज़्यादा दूध पिलाना मना है और ढाई साल से ज़्यादा पिलाना हराम हां 2 साल से पहले अगर दूध छुड़ाना चाहें तो छुड़ा सकता है इजाज़त है

📕 बहारे शरीयत,हिस्सा 7,सफह 29

एक बहुत ज़रूरी बात बेशक अपनी औलाद को नेक तालीम देना हर मां बाप पर फर्ज़ है लेकिन अगर मां बाप ये गलती कर बैठे हैं कि उन्होंने अपने बच्चों को दीनी तालीम नहीं दी तो बेशक वो कुसूर वार हैं  मगर उतना नहीं जितना कि आजकल की औलाद उन्हें ठहराती है मसलन कोई भी बात पड़ी तो फौरन कह दिया कि मेरे मां बाप ने हमें पढ़ाया ही नहीं या सिर्फ यही सोच ही लिया कि गलती हमारी थोड़ी ही थी,तो उनकी गलती उसी वक़्त मानी जाती जबकि औलाद बालिग़ होने से पहले मर जाती और जब बालिग़ हो गयी तो दुनिया भर की सारी खुराफात तो खुद सीख गया

गुटखा खाना सिगरेट पीना क्या मां बाप ने सिखाया था
लौंडिया बाजी करना क्या मां बाप ने सिखाया था
अय्याशी करना भी क्या मां बाप ने सिखाया था
कुछ शराब पीते हैं क्या मां बाप ने सिखाया था
नाचना गाना हुल्लड़ बाज़ी करना क्या मां बाप ने सिखाया था
झूट मक्कारी आवारा गर्दी करना क्या मां बाप ने सिखाया था

नहीं ना फिर भी सीख गया,तो जब ये सब खुद से सीख लिया तो इल्मे दीन क्यों नहीं सीखा ये सिर्फ एक बहाना है और बहाने से इंसान को फुसलाया जा सकता है फरिश्तों को नहीं,लिहाज़ा अगर फरिश्तों की मार से बचना चाहते हैं तो मरने से पहले हर वो चीज़ जिसकी एक इंसान को ज़रूरत पड़ती है उतना इल्म हासिल कर लें क्योंकि ज़रूरत का इल्म हासिल करना हर मुसलमान पर फर्ज़ है

जारी रहेगा...........
  -------------------------------------------------------

  *Aulaad aur uski tarbiyat*

* Jo aurat hamal ki taqleef bardaasht karti hai use saari raat namaz padhne ka aur har din roza rakhne ka sawab milta hai aur wo us mujahid ki tarah hai jo jihaad me hai aur darde zah ke har jhatke par ek ghulam aazad karne ka ajr milta hai

📕 Guniyatut taalebeen,safah 113

* Haamila aurat ko chahiye ki hamesha khush rahe,rozana gusl kare,paak saaf kapde pahne,giza halki magar muqavvi khaaye,khoobsurat tasweerein dekhe,be waqt khaane peene ya sone jaagne se parhez kare,phalo ka istemaal zyada kare khaaskar sangtara ki sangtara khaane se bachcha khoobsurat hoga,namaz padhna na chhode aur quran ki tilawat karti rahe khususan surah mariyam ki,kyunki agar chahte hain ki aapka bachcha aapka farma bardaar rahe to sabse pahle aapko neik banna padega kya suna nahin ki huzoor ghause paak raziyallahu taala anhu maa ke peit me hi 18 paare ke haafiz ho gaye the matlab saaf hai aap jo bhi karenge uska seedha asar aapke bachche par padega lihaza jhoot chugli badnazri gaana bajana gaali galauch haraam giza se parhezi aur tamam munkirate sharaiya se bachen

📕 Saliqaye zindagi,safah 50

* Bachcha kabhi maa ke mushaabe hota hai to kabhi baap ke aisa isliye hota hai ki aurat ke raham me 2 khaane hote hain,daaya ladke ke liye aur baaya ladki ke liye,to agar mard ka nutfa gaalib aaya aur seedhe khaane me pada to ladka hoga aur uski aadat wa chaal-dhaal mardaana hi honge lekin agar mard ka nutfa gaalib to aaya magar baaye khaane me gira to hoga to suratan to ladka hoga magar uske andar aurton ki khaslat maujood hogi maslan daadhi mundana zevar pahanna haath pair me menhdi lagana aurton jaise baal rakhna jooda baandhna yaani usko aurton ki waza qata banane ka bada shauq hoga yunhi agar aurat ka nutfa gaalib aaya aur baayein khaane me gira to zahiro baatin me ladki hi hogi lekin agar aurat ka nutfa gaalib to aaya magar raham ke daahine khaane me ruka to jab to suratan to ladki hogi magar uske andar mardana khaslat paayi jayegi maslan ghoda chalana byke chalana mardane kapde wa joote pahanna mardo ki tarah chhote chhote baal rakhna bol chaal me bhi mardana pan rahega 

📕 Fatawa razviyah,jild 9,safah 362

* Bachcha maa aur baap dono ka hota hai matlab ye ki uski haddiyan mard ke nutfe se banti hai aur gosht wagairah aurat ke nutfe se

📕 Kya aap jaante hain,safah 607

* Huzoor sallallaho taala alaihi wasallam irshad farmate hain ki "beshak aulaad ki khushbu jannat ki khushbu hai

📕 Muqashifatul quloob,safah 515

* Aur farmate hain ki "nikah karo ki main tumhari kasrat par fakhr karunga yaani zyada bachche paida karo, magar yahan to haal hi alag hai pahle to hum 2 hamare 2 ka naara hua karta tha aur aaj kal hum 1 hamara 1 faision me hai,maaz ALLAH

📕 Musnade imaam aazam,safah 208

* Ladki paida hona baayise barqat hai jaisa ki hadise paak me aata hai ki huzoor sallallaho taala alaihi wasallam irshaad farmate hain ki "Jiske betiyan hon aur wo unki achchhi tarah parwarish kare to qayamat ke din wo aur main itne paas honge phir aapne apni ungliya milakar dikhaya ki is tarah

📕 Muslim,jild 2,safah 330

* Jiski 1 ya 2 ya 3 betiyan ya bahne hon aur wo unki parwarish kare yahan tak ki unki shadiyan kara de to uspar jannat waajib hai

📕 Mishkat,safah 423

* SUBHAAN ALLAH ye riwayat padhiye huzoor sallallaho taala alaihi wasallam irshaad farmate hain ki "Jis ghar me adkiyan hoti hain to aasmaan se rozana us ghar par 12 rahmatein naazil hoti hai aur us ghar ki farishte ziyarat karte hain aur us ladki ke maa baap ke naamaye aamaal me rozana saal bhar ki ibaadat ka sawab likha jaata hai ALLAHO AKBAR

📕 Nuzhatul majalis,jild 2,safah 83

* Ladkiyon ki paidayish par naakhush hona kaafiro ka tariqa hai jaisa ki surah nahal me maula taala farmata hai ki "aur jab unme se kisi ko beti hone ki khush khabri di jaati hai to din bhar uska munh kaala rahta hai aur gussa khaata hai

📕 Surah nahal,aayat 58

* Jab bachche ki wiladat ho to use fauran gusl dekar seedhe kaan me azaan kahi jaaye aur baayen kaan me takbeer,behtar hai ki azaan 4 baar kahen aur taqbeer 3baar kahi jaaye,aur koi mutaaqi parhezgar shkahs khajur chabakar bachche ke munh me daale ki hadise paak me aata hai ki bachche ko pahli ghutti dene waale ka asar bachche par aata hai isiliye sahaba ikram apne maulud bachchon ko lekar huzoor sallallaho taala alaihi wasallam ki baargah me aate aur huzoor sallallaho taala alaihi wasallam unke munh me apna loaabe paak daal dete

📕 Fatawa razviya,jild 9,safah 46

* Saatwein din bachche ka aqeeqa kiya jaaye uska baal moond kar uske barabar chaandi sadqa kare ya uski keemat aur bachche ka naam rakhe,ladke ke liye 2 bakre aur ladki ke liye 1 bakri ya ladke me bakri kar di aur ladki me bakra tab bhi koi harj nahin yunhi 2 ki jagah 1 ya 1 ki jagah 2 kar diya to bhi ho jayega usi tarah bade jaanwar me hissa liya to bhi aqeeqa ho jayega,aur aqeeqe ka gosht bachche ke maa baap daada daadi naana naani sab kha sakte hain 

📕 Bahare shariyat,hissa 15,safah 154

* Jo aurtein bachchon ko apna doodh nahin pilati is garaz se ki kahin unki khoobsurti kam na ho jaaye wo is riwayat ko padhen ki shabe meraj me huzoor sallallaho taala alaihi wasallam ne kuchh aurton ko dekha ki jinke pistaan had se zyada bade hain unhein saanp das rahe hain to jibreele ameen farmate hain ki ye wo aurtein hain jo bachchon ko apna doodh nahin pilati thin

📕 Sharahus sudoor,safah 153

* Bachche ki doodh ki har chuski ke badle maa ko ek ghulam aazad karne ka sawab milta hai aur jab wo uska doodh chhudati hai to gaib se nida aati hai ki ai aurat tere aaj tak ke saare gunah maaf hue ab tu naye sire se nekiyan kar

📕 Guniyatut taalebeen,safah 113

* Maa ka doodh bachche ke liye har cheez se zyada faaydemand hai tabeebo ka yahi kahna hai ki jo bachcha maa ke doodh par pala hai wo bahut kam beemar padega aur jo maa ke doodh se mahroom rahega wo kamzor aur tarah tarah ki bimariyon me zindagi bhar mubtela rahega,bachche ki parwarish par maa ka haq hai to bagair uski marzi ke koi uska bachcha nahin paal sakta haan agar usko doodh wagairah nahin utarta to aisi surat me daaya wagairah ko diya jaaye ya dabbe ka doodh istemal karayen

📕 Tafseere nayimi,jild 2,safah 472

* Bachche ko 2 saal se zyada doodh pilana mana hai aur dhaai saal se zyada pilana haraam haan 2 saal se pahle agar doodh chhudana chaahe to chhuda sakta hai ijazat hai

📕 Bahare shariyat,hissa 7,safah 29

Ek bahut zaruri baat beshak apni aulaad ko neik taaleem dena har maa baap par farz hai lekin agar maa baap ye galti kar baithe hain ki unhone apne bachcho ko deeni taaleem nahin di to beshak wo kusoor waar hain magar utne nahin jitna ki aajkal ki aulaad unhein thahrati hai maslan koi bhi baat padi to fauran kah diya ki mere maa baap ne hamein padhaya hi nahin,to unki galti usi waqt maani jaati jabki aulaad baalig hone se pahle mar jaati aur jab baalig ho gayi to duniya bhar ki saari khuraafat to khud seekh gaya

laundiya baaji karna kya maa baap ne sikhayi thi
Gutkha khaana sigrate peena kya maa baap ne sikhaya tha
Ayyashi karna bhi kya maa baap ne sikhaya tha
Kuchh sharaab peete hain kya maa baap ne sikhaya tha
Naachna gaana hullat baazi karna kya maa baap ne sikhaya tha
jhoot makkari aawara gardi kya maa baap ne sikhayi

Nahin na phir bhi seekh gaya,to jab aawara gardi khud se seekh sakta hai to ilme deen kyun nahin seekha ye sirf ek bahana hai aur bahane se insaan ko fuslaya ja sakta hai farishto ko nahin,lihaza agar farishton ki maar se bachna chahte hain to marne se pahle har wo cheez jiski ek insaan ko zarurat padti hai utna ilm haasil kar lein kyunki zarurat ka ilm haasil karna har musalman par farz hai

To be continued..........



No comments:

Post a Comment

किताबे: बरकाते शरीअत, बरकाते सुन्नते रसूल, माहे रामज़ान कैसें गुज़ारे, अन्य किताब लेखक: मौलाना शाकिर अली नूरी अमीर SDI हिन्दी टाइपिंग: युसूफ नूरी(पालेज गुजरात) & ऑनलाईन पोस्टिंग: मोहसिन नूरी मन्सुरी (सटाणा महाराष्ट्र) अल्लाह عَزَّ وَجَلَّ हमे कहने सुनने से ज्यादा अमल करने की तौफ़ीक़ अता करे आमीन. http://sditeam.blogspot.in