Thursday 6 October 2016

🏽वुजू के मुस्तहब्बात, वुजु के फ़ज़ाइल पार्ट 22 ,बरकाते शरीअत पोस्ट -030

बरकाते शरीअत पोस्ट -030
👉🏽 वुजु के फ़ज़ाइल पार्ट 22
🔹بسم الله الرحمن الرحيم
🔹الصــلوةوالسلام‎ عليك‎‎يارسول‎الله
🔹ﷺ

          👇🏽वुजू के मुस्तहब्बात👇🏽

वुजू में जो चीजें मुस्तहब है उन मे से चन्द का जिक्र किया जाता है

✏ जो आजा जोड़े है मसलन दोनों हाथ दोनों पावं  तो  इनमे  दाहिने  से  धोने की इब्तिदा करे  मगर दोनों रुखसार  कि  इन दोनों  को   एक  ही   साथ  धोना  चाहिये युं ही  दोनों कानों का मसह एक ही साथ
होना चाहिये
✏ उंगलियों की पीठ से गर्दन का मसह करना
✏ ऊंची जगह पर बैठ कर वुजू करना
✏ वुजू का पानी पाक जगह पर गिराना
✏ अपने हाथ से वुजू का पानी भरना
✏ दूसरे  वक़्त  के  लिये  पानी  भर  के रख देना
✏ बिला जरुरत  वुजू करने में  दूसरे से मदद लेना
✏ ढीली अंगूठी को भी फिरा लेना
✏ साहिबे उज्र न हो  तो वक़्त से पहले वुजू कर लेना
✏ इत्मिनान से वुजू करना
✏ कानों के मसह के वक़्त उंगलियों कान के सूराखों में दाखिल करना
✏ कपड़ों को टपकते कतरात से बचाना
✏ वुजू का बर्तन मिट्टी का हो
✏ अगर वुजू का बर्तन लोटा हो तो बायीं तरफ रखें
✏ हर उज्व को धोकर उस पर हाथ फेर देना ताकि कतरे बदनपे न टपकेँ
✏ हर उज्व को धोते वक़्त बिस्मिल्लाह दुरुद शरीफ और कलिमए शहादत पढ़ना
✏ वुजू  के  बाद   अगर  मकरूह  वक़्त न हो तो दो रकअत नमाज़ पढ़ ले। (बनियत तहिय्यतुल वुजू)

📚(जन्नती जेवर, बहवाला आलमगीर)


अल्लाह عَزَّ وَجَلَّहमे कहने सुनने से ज्यादा
अमल करनेकी तौफ़ीक़ अता करे
📚हवाला: बरकाते शरीअत स.100
       अताए हुजूर मुफ़्तीए आजम हिन्द
  मौलाना  मोहम्मद  शाकिर  अली  नूरी
          अमीर ए सुन्नी दावते इस्लामी
SDI Web Visit : www.sunnidawateislami.net
👇🏽इसे क्लिककरे और भी पोस्ट पढ़े👇🏽
       www.SDITeam.blogspot.in

     👉🏽 ज्यादा से ज्यादा शेयर करे 👈🏽
        〰 ✖ 〰 ✖〰✖ 〰 ✖ 〰

No comments:

Post a Comment

किताबे: बरकाते शरीअत, बरकाते सुन्नते रसूल, माहे रामज़ान कैसें गुज़ारे, अन्य किताब लेखक: मौलाना शाकिर अली नूरी अमीर SDI हिन्दी टाइपिंग: युसूफ नूरी(पालेज गुजरात) & ऑनलाईन पोस्टिंग: मोहसिन नूरी मन्सुरी (सटाणा महाराष्ट्र) अल्लाह عَزَّ وَجَلَّ हमे कहने सुनने से ज्यादा अमल करने की तौफ़ीक़ अता करे आमीन. http://sditeam.blogspot.in